राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS प्रमुख का बड़ा बयान
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
विशेष संवाददाता नागपुर
5 जुलाई 2026
‘दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत हूं’ : मोहन भागवत
नागपुर: राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर उठे विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भागवत ने कहा कि वह संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले की प्रतिक्रिया से पूरी तरह सहमत हैं।
भागवत ने कहा, “होसबाले जी का बयान देखिए… मेरी भी वही प्रतिक्रिया है।” उन्होंने यह बात उस समय कही जब उनसे राम मंदिर चढ़ावा मामले और उससे जुड़े विवाद पर सवाल पूछा गया।
मामले को लेकर दत्तात्रेय होसबाले ने कथित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही समाज से शांति, संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है।
मुख्य बातें:
• मोहन भागवत ने होसबाले के बयान से जताई सहमति
• चढ़ावा मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
• हिंदू समाज से संयम बनाए रखने की अपील
• मामले पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज






