किसान  परिवार की बेटी ने रचा इतिहास: तोमर आईएएस अकैडमी की छात्रा निधि रघुवंशी का सूबेदार पद पर चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द्वारका न्यूज़

विशेष संवाददाता गुना मुख्यालय

दिनांक 8 जुलाई 2026

किसान  परिवार की बेटी ने रचा इतिहास: तोमर आईएएस अकैडमी की छात्रा निधि रघुवंशी का सूबेदार पद पर चयन

राजगढ़ में आरक्षक के पद पर कार्यरत निधि ने मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता, कोचिंग परिवार में खुशी की लहर

गुना। जिले की प्रतिष्ठित तोमर आईएएस अकैडमी के लिए गर्व का क्षण है। अकैडमी की होनहार छात्रा निधि रघुवंशी का मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में निधि राजगढ़ जिले में आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान में हर्ष का माहौल है।

निधि का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। किसान परिवार से आने वाली निधि की पांच बहनें हैं। आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तोमर आईएएस अकैडमी पहुंचीं।

अकैडमी के संचालक विक्रम तोमर सर ने बताया कि जब निधि पहली बार उनसे मिलने आई थीं, तभी उन्होंने उसके आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर कहा था—”निधि, एक दिन तुम बड़ी अधिकारी बनोगी।” आज उनका सूबेदार पद पर चयन उसी विश्वास को साकार करता है।

विशेष बात यह भी है कि निधि की बड़ी बहन वर्षा भी इसी अकैडमी की छात्रा रह चुकी हैं। परिवार की दोनों बेटियों का शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति समर्पण अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

अकैडमी परिवार ने विश्वास जताया कि यह सफलता निधि की मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर प्रदेश की एक बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी।

तोमर आईएएस अकैडमी परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों की ओर से निधि रघुवंशी को सूबेदार पद पर चयन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें