ट्रेंच में दफन मिली लाश से सनसनी
5–7 दिन पुराना शव बरामद, हत्या कर छिपाने की आशंका
गुना | द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक
विक्रम सिंह तोमर
10 जुलाई 2026

गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण के लिए खोदे गए गहरे ट्रेंच से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को ट्रेंच में दफनाया गया हो सकता है।
शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में शव 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।






