घूस लेते बाबू गिरफ्तार
₹50 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
₹27 लाख के फंड पर रिश्वत का खेल, बाबू गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
10 जुलाई 2026
शाजापुर/आगर। उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय, आगर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखापाल मनीष कुमार पंडिया को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने ₹27 लाख का शासकीय फंड जारी करने के बदले ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर पहली किस्त लेते ही उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






