न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा सर्वोपरि, सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता और जवाबदेही और मजबूत होनी चाहिए : विक्रम सिंह तोमरन्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा सर्वोपरि, सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता और जवाबदेही और मजबूत होनी चाहिए : विक्रम सिंह तोमर
नई दिल्ली | द्वारका न्यूज़ | 11 जुलाई 2026

द्वारका न्यूज़ के प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर ने देश की न्याय व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत न्यायपालिका की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता का उस पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कंधा जितना मजबूत और व्यापक होगा, देश में न्याय व्यवस्था उतनी ही सशक्त होगी।
विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि नागरिक जब अपने अधिकारों और न्याय की उम्मीद लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाता है, तो उसकी सबसे बड़ी अपेक्षा निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय की होती है। यदि न्याय मिलने में अनावश्यक देरी होती है या व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, तो आम लोगों का विश्वास कमजोर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ उसकी विश्वसनीयता और जवाबदेही को भी लगातार मजबूत करना समय की मांग है। कानून का शासन तभी प्रभावी माना जाएगा, जब हर नागरिक को समान रूप से न्याय मिलता हुआ दिखाई दे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील तथा जनविश्वास को मजबूत करने वाली दिशा में आगे बढ़ेगी। लोकतंत्र में सुप्रीम कोर्ट केवल एक संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि अंतिम न्याय की उम्मीद का सबसे बड़ा केंद्र है।






