जयपुर : जायदाद और सरकारी नौकरी के लालच में बेटी ने मां की हत्या की साजिश रची
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
11 जुलाई 2026
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल को दहला देने वाली ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक 23 वर्षीय लड़की आयुषी शर्मा ने अपनी मां नीरज शर्मा (45) की जगह अनुकंपा नौकरी पाने के लिए रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे मरवा डाला. इसके लिए किलर्स को 7 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.






