गुना में महिला चेन स्नैचर गिरफ्तार: जैन मुनि सुधासागर महाराज के कार्यक्रम में की थी वारदात, यूपी से आई थी आरोपी
कैंट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की सोने की चेन बरामद; पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूला।
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
13 जुलाई 2026
गुना | द्वारका न्यूज़
गुना के कैंट थाना पुलिस ने जैन मुनि सुधासागर महाराज के आगमन के दौरान हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सरिता उर्फ पूजा लोना (39), निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैंट थाना पुलिस ने मामले का सफल खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
SEO Keywords: Guna Chain Snatching News,






