गुना में टला बड़ा हादसा: रुठियाई में GAIL टैंकर में लगी आग, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और SP हितिका वासल की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी जनहानि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में टला बड़ा हादसा: रुठियाई में GAIL टैंकर में लगी आग, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और SP हितिका वासल की त्वरित कार्रवाई से बची बड़ी जनहानि

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 जुलाई 2026 गुना 

पंचवटी होटल के पास मची अफरा-तफरी, प्रशासन–पुलिस–GAIL की संयुक्त टीम ने मिनटों में पाया आग पर काबू, यातायात भी हुआ बहाल

गुना | 12 जुलाई 2026 | द्वारका न्यूज़

रुठियाई मुख्य मार्ग पर पंचवटी होटल के समीप GAIL (गेल) के एक टैंकर में आग लगने से शनिवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और GAIL की तकनीकी टीम ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, एसडीएम समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रुठियाई मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया, ताकि अग्निशमन कार्य में कोई बाधा न आए।

GAIL की फायर टीम और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात भी सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा थी। सभी विभागों के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें