महाकाल सवारी में खत्म होगा VIP कल्चर: कलेक्टर के सख्त निर्देश, सिफारिशी फोन्स पर लगेगी रोक 🚩 सावन और भादौ मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारियों में इस बार VIP कल्चर पूरी तरह से बंद रहेगा।
(MP News) मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में सावन और भादौ में निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी के दौरान इस बार वीआईपी दर्शन की सिफारिशें नहीं चलेंगी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी सिफारिश पर विशेष दर्शन न कराए जाएं। प्रशासन का कहना है कि इस बार आम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।







