अशोकनगर के सेजी गांव के राहुल रघुवंशी का लंदन की संसद में सम्मान, ‘राम’ नाटक में सुग्रीव की भूमिका ने जीता दिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लंदन पार्लियामेंट होनोर्स MP आर्टिस्ट : अशोकनगर के सेजी गांव के राहुल रघुवंशी का लंदन की संसद में सम्मान, ‘राम’ नाटक में सुग्रीव की भूमिका ने जीता दिल

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

15 जुलाई 2026

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के छोटे से गांव सेजी के युवा कलाकार राहुल रघुवंशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लंदन में आयोजित ‘राम’ नाटक में सुग्रीव की प्रभावशाली भूमिका निभाने पर राहुल रघुवंशी को लंदन की संसद (Parliament) में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांसद नवेंदु मिश्रा ने विशेष अभिनय के लिए प्रदान किया।

मुंबई में रहकर फिल्मों और कई टीवी सीरियलों में अभिनय कर चुके राहुल रघुवंशी ने लंदन में आयोजित इस मंचन में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के साथ अभिनय किया। उनके दमदार प्रदर्शन को दर्शकों और कला प्रेमियों ने खूब सराहा, जिसके बाद उन्हें ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया।

 

राहुल रघुवंशी की इस उपलब्धि से अशोकनगर जिले, सेजी गांव और रघुवंशी समाज में खुशी की लहर है। परिवारजनों, शुभचिंतकों और जिले के लोगों ने उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

राहुल की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और यह साबित करती है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर वैश्विक मंच पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें