तेज प्रताप यादव गिरफ्तार : छात्र आंदोलन के बाद बड़ी कार्रवाई, पहली बार जेल पहुंचे तेज प्रताप यादव, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार : छात्र आंदोलन के बाद बड़ी कार्रवाई, पहली बार जेल पहुंचे तेज प्रताप यादव, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

 

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़

दिनांक: 26 जुलाई 2026 | पटना

पटना। बिहार की राजनीति में शनिवार देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगड़ने के मामले में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर केंद्रीय कारा (जेल) भेजने का आदेश दिया। यह उनके राजनीतिक जीवन का पहला अवसर है जब उन्हें जेल जाना पड़ा है।

 

छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

जानकारी के अनुसार, दिनभर छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। देर रात पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास से तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया।

 

गिरफ्तारी के समय उन्होंने अपनी निजी गाड़ी से जाने की इच्छा जताई, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद वे पुलिस वाहन में बैठ गए।

 

इन धाराओं में हुई कार्रवाई

 

पुलिस के मुताबिक तेज प्रताप यादव पर कानून-व्यवस्था भंग करने, समर्थकों को उकसाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा हिंसक प्रदर्शन को बढ़ावा देने सहित विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

 

देर रात कोर्ट में पेशी, फिर बेउर जेल रवाना

 

गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले दीघा थाना और फिर नौबतपुर थाना ले जाया गया। रात लगभग 12:15 बजे उन्हें छज्जूबाग स्थित न्यायिक दंडाधिकारी के आवास पर पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेउर केंद्रीय कारा भेजने का आदेश दिया।

 

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें