Offline
Online
Viewers 0

गुना में मंगेतर जोड़े से लूट और गैंगरेप की कोशिश का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में मंगेतर जोड़े से लूट और गैंगरेप की कोशिश का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 2 की तलाश जारी

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

1 अगस्त 2026 

गुना। मंदिर से लौट रहे मंगेतर जोड़े से लूटपाट और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

 

30 जुलाई की रात धरनावदा थाना क्षेत्र में गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट बदमाशों ने जोड़े को रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, लूटपाट की और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। राहगीर की सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिससे आरोपी भाग निकले और बड़ी वारदात टल गई।

 

जांच के दौरान थाना धरनावदा प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, थाना राघौगढ़ प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, साइबर सेल उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान समेत पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू बंजारा, छोटू बंजारा, सरदार बंजारा, महेंद्र बंजारा और दिनेश बंजारा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में वारदात स्वीकार की है। फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी हितिका वासल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामलों में गुना पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें