गुना में पंचायत सचिव के घर 1 किलो सोना, 6 किलो चांदी और ₹10 लाख की सनसनीखेज चोरी, परिवार को बाहर से बंद कर बदमाश फरार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
2 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ स्थित चक चुरेला गांव में देर रात भीषण डकैती की वारदात सामने आई है. बेखौफ बदमाशों ने सहायक सचिव के घर में परिजनों को बंधक बनाकर 2 किलो सोना, 1 किलो चांदी, 12 लाख रुपये नकद और पूरी तिजोरी ही पार कर दी. पुलिस को शुरुआती जांच में पारदी गिरोह पर शक है. FSL और डॉग स्क्वाड की टीम जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहा है.
गुना | द्वारका न्यूज़
रविवार देर रात पंचायत सचिव पवन मीणा के घर अज्ञात बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी और घर में रखे करीब 1 किलो सोने के जेवर, 6 किलो चांदी, ₹10 लाख नकद तथा एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। सुबह करीब 4:30 बजे परिवार की नींद खुली तो कमरों की कुंडी बाहर से बंद मिली। किसी तरह बाहर निकलने पर अलमारी टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक अष्टाना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात रात 2:30 से 4:00 बजे के बीच हुई। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।
परिजनों के अनुसार, घर में रखी नकदी में करीब ₹6 लाख गांव के मंदिर की राशि भी शामिल थी, जिसे सुरक्षित रखने के लिए पंचायत सचिव के पास रखा गया था। परिवार गांव के संपन्न परिवारों में गिना जाता है और उनके पास लगभग 300 बीघा कृषि भूमि भी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है।






