कानपुर में चेहल्लुम जुलूस निकला, जिसमे बिरयानी के लंगर लगे थे।
आने-जाने वाले लोग बिरयानी खा रहे थे, देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। उसके बाद लोग बिरयानी के भगोने पर टूट पड़े। जिसके हाथ जो आया लेकर भागने लगे। जुलूस में आए लोगों का ये रवैया देखकर बिरयानी बांट रहे कार्यकर्ता भाग गए। भीड़ ने बिरयानी का बर्तन जमीन पर गिराया और पूरा सफा कर दिया।






