Offline
Online
Viewers 0

कार की ईएमआई बनी मौत की वजह! दामाद और छोटे भाई ने रची साजिश, ससुर की हत्या कर 24 घंटे तक डिग्गी में छिपाया शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार की ईएमआई बनी मौत की वजह! दामाद और छोटे भाई ने रची साजिश, ससुर की हत्या कर 24 घंटे तक डिग्गी में छिपाया शव

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

6 अगस्त 2026

लीड स्टोरी | भिंड

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मौ थाना क्षेत्र के घूमरी गांव में कार लोन की ईएमआई से छुटकारा पाने के लिए दामाद और मृतक के छोटे भाई ने मिलकर 45 वर्षीय अतर सिंह जाटव की कथित तौर पर सुनियोजित हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने पहले अतर सिंह को कार में बैठाकर रास्ते में अत्यधिक शराब पिलाई, फिर जहरीली गोली खिलाई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी करीब 24 घंटे तक शव को कार की डिग्गी में लेकर घूमते रहे और पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिया के नीचे फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे मृतक के नाम पर खरीदी गई कार की ईएमआई से छुटकारा पाने की साजिश थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें