गुना पुलिस का सट्टा कारोबार पर शिकंजा: बीनागंज में दो सटोरिए गिरफ्तार, ₹9,500 नकद जब्त
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
07 अगस्त 2026

गुना जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में चाचौड़ा थाना एवं बीनागंज चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों रामविलास जोगी और संजय कुशवाह को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा, जो लोगों को रुपए के बदले अधिक राशि देने का लालच देकर सट्टा पर्चियां काट रहे थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल ₹9,500 नकद, सट्टा पर्चियां और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुना पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।





