गुना में स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा: 22.43 ग्राम स्मैक के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख का माल जब्त
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
7 अगस्त 2026
गुना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मृगवास थाना क्षेत्र में तीन अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में राजस्थान से विदिशा की ओर स्मैक ले जा रहे आरोपियों के कब्जे से 22.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक सहित कुल 3.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विदिशा और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है। गुना पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का संदेश दिया है।





