पहली नज़र में यह किसी रहस्यमयी घटना जैसा लगता है, लेकिन विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक कारणों से जोड़कर देख रहे हैं।
रहस्यमयी कुएँ में उठीं लहरें! गुजरात के मोरबी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने शुरू कराई जांच
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
7 अगस्त 2026
मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले के वीरपार्डा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान के कुएँ का पानी बिना किसी स्पष्ट कारण के लगातार लहरों की तरह हिलता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह किसी रहस्यमयी या अदृश्य शक्ति का असर लगता है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी इसे प्राकृतिक भूगर्भीय घटना से जोड़ रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले 3-4 दिनों से कुएँ के पानी में लगातार हलचल देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार भारी बारिश के बाद भूगर्भीय दबाव में बदलाव के कारण ‘वेल सीश (Well Seiche)’ या आर्टिसियन प्रेशर जैसी स्थिति बनने से पानी में इस तरह की लहरें उठ सकती हैं। अब तक क्षेत्र में किसी भूकंप की पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने की बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की गई है।





