श्री तेरी कृपा तेरी दया मानव सेवा समिति अभी तक 5 मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर चुकी है
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजय वर्गीय
तेरी कृपा तेरी दया मानव सेवा समिति अभी तक पांच मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कर चुकी है समिति के संस्थापक श्री राजेंद्र गुरु जी ने बताया की आज से 10 12 साल पहले बजरंग रोड पर बीसीएस हॉस्टल के सामने काम करो सरकार हनुमान जी एवं श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की यहां पर निरंतर अखंड रामायण जी एवं राम धुन चल रही है इसके बाद न्यू टेकरी रोड पर काशी विश्वनाथ का मंदिर यहां पर भोलेनाथ परिवार सहित विराजमान है इसके बाद बीजी रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे श्री शनि देव भगवान के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की यहां पर हर शनिवार एवं अमावस्या को भक्तों का तांता लगा रहता है इसके बाद बीजी रोड पर ही हारे के सहारे श्री खाटू श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की यहां पर भी हर रोज एवं ग्यारस को भक्तों की काफी भीड़ रहती है आपने बताया कि अभी 14 अप्रैल को आरके पुरम कॉलोनी में बजरंग दल रोड पर श्री शिव पंचायत महाकाली एवं काल भैरव की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिससे विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की आपने बताया कि हमारी समिति के धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं नवदुर्गा में भंडारे एवं दीपावली के बाद अन्नकूट के आयोजन हमारी समिति करती है जिसमें हजारों भक्तगण भोजन प्रसादी ग्रहण करते है !









