कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात जंग जैसे
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात जंग जैसे बन गए हैं. पर्यटकों पर हुए आतंकी आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं. जिसके बाद पाकिस्तान बिलाबिला उठा है. बौखलाहट में पाकिस्तान एक मंत्री ने तो भारत को परमाणु हथियारों की गीदड़ भभकी तक दे दी है. जिसको लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है.आइए आपको बताते हैं ओवैसी ने क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है. ओवैसी महाराष्ट्र के परभणी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. हैदराबाद के सांसद ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं की धमकियों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘आप भारत से सिर्फ आधा घंटा पीछे नहीं हैं, बल्कि आधी सदी पीछे हैं. आपके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है.’
#Owaisi #Pakistan #AIMIM #PahalgamTerroristAttack #TerroristAttack #KashmirAttack #ZeeNews









