Offline
Online
Viewers 0

मिलावटी पेट्रोल- डीजल : 330 रुपये के पेट्रोल में निकला 2 लीटर पानी! गुना के पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

330 रुपये के पेट्रोल में निकला 2 लीटर पानी! गुना के पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 अगस्त 2026 

पीड़ित की बाइक रास्ते में हुई बंद, कोतवाली में लिखित शिकायत; पेट्रोल पंप की जांच और कार्रवाई की मांग

 

गुना। शहर के एबी रोड स्थित कृष्णा गार्डन के समीप सदानंद अरोरा पेट्रोल पंप पर कथित तौर पर पेट्रोल की जगह बड़ी मात्रा में पानी मिलने का मामला सामने आया है। कुसमौदा क्षेत्र निवासी सोनू धाकड़ ने गुरुवार सुबह अपनी बाइक में 330 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। पंप से कुछ दूरी पर बाइक हिचकोले लेकर बंद हो गई।

 

मैकेनिक से टंकी और कार्बोरेटर की जांच कराने पर कथित तौर पर 2 लीटर से अधिक पानी निकला, जबकि पेट्रोल की मात्रा करीब 400 ग्राम बताई गई। घटना के बाद पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

 

सोनू ने पेट्रोल पंप की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के बाद ही पानी पेट्रोल में कैसे पहुंचा, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें