Offline
Online
Viewers 0

हादसे का इंतजार कर रही जर्जर सड़क! स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर खतरा, नगर पालिका बेखबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Guna News: हादसे का इंतजार कर रही जर्जर सड़क! स्कूल जाने वाले बच्चों की जान पर खतरा, नगर पालिका बेखबर

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 14 अगस्त 2026

गुना। शहर की बदहाल सड़कों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धनवान टेकरी मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर हनुमंत मंदिर के आगे मुक्तिधाम पुलिया के पास न्यू रोड की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हर दिन दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।

 

सबसे गंभीर बात यह है कि इसी मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रोजाना गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के साथ भी हादसे का खतरा बना रहता है।

 

जनता पूछ रही—जिम्मेदार आखिर कहां हैं?

 

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले ही सड़क की स्थिति सुधारनी चाहिए।

 

राजनीतिक तौर पर भी सवाल उठ रहे हैं कि केंद्र और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद, क्षेत्र के सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद भाजपा से जुड़े होने के बावजूद आम जनता को बुनियादी सड़क सुविधा के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है?

 

अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि सुरक्षा का है। जिला प्रशासन और नगर पालिका को चाहिए कि हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर सड़क और गड्ढों की मरम्मत कराए।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें