गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव: NH-719 पर पिकअप-डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, 8 मजदूरों की मौत, 32 घायल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
18 अगस्त 2026

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। छीमका गांव के पास मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। पिकअप में सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे और धान रोपाई का काम पूरा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।








One Response
मांसाहारी इंसान की वजह से ईमानदार शाकाहारी भी उनकी चपेट पे आता है
जैसा कर्म वैसा फल।
शराब दारू मुर्गा खाने वालों के साथ जो होता है बो तो ईश्वर ही जाने