Offline
Online
Viewers 0

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता *USCIRF *आयोग ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग दोहराई, मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे से पहले बढ़ा विवाद

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

20 अगस्त 2026

नई दिल्ली। अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली संस्था यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (USCIRF) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, USCIRF के चेयरमैन आसिफ महमूद ने अमेरिकी सरकार से RSS नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने और उन्हें उच्चस्तरीय राजनीतिक सम्मान नहीं देने की अपील की है। यह बयान RSS प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित अमेरिका दौरे से पहले आया है।

 

मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाने वाले हैं। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में वे ‘Universal Oneness Celebrations’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह आयोजन American Hindus for Engagement and Dialogue (AHEAD) के सहयोग से हो रहा है और इसमें हजारों भारतीय-अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

USCIRF और भारत के बीच पहले भी रहा है विवाद

 

USCIRF ने मार्च 2026 की अपनी रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएं जताते हुए RSS और RAW जैसी संस्थाओं पर लक्षित प्रतिबंधों की सिफारिश की थी। भारत सरकार पहले भी USCIRF की रिपोर्टों को पक्षपातपूर्ण बताते हुए खारिज कर चुकी है।

 

USCIRF की ओर से जारी ताजा बयान और भागवत के आगामी न्यूयॉर्क कार्यक्रम ने भारत-अमेरिका संबंधों में धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। भागवत का न्यूयॉर्क दौरा RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें