Offline
Online
Viewers 0

चांचौड़ा : गुना होटल रेड : होटल में युवतियों के साथ मिले युवक, पुलिस ने चार पर की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना होटल रेड : होटल में युवतियों के साथ मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवक, पुलिस ने चार पर की कार्रवाई

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

22 अगस्त 2026 

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा में पुलिस ने शनिवार शाम एक होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। मामले में होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

चांचौड़ा थाना प्रभारी दिलीप कुमार राजौरिया के अनुसार, मनोहर थाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस का दावा है कि अलग-अलग कमरों में तीन युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, इंद्र सिंह मेहर और उमाकांत पुरी शामिल हैं। पुलिस ने होटल मैनेजर हर्ष राजपूत को भी मामले में आरोपी बनाया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक युवतियों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले में होटल की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें