मध्य प्रदेश : गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा। तेल लूटने के लिए मारामारी मच गई। लोग घर से बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंच गए।
द्वारका न्यूज़
28 अगस्त 2026
सूचना मिलते ही बीनागंज पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाने और तेल एकत्र कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक ग्रामीण मौके से हटने को तैयार नहीं हुए।
बाद में पुलिस की मौजूदगी में क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया और सड़क पर यातायात व्यवस्था बहाल की गई। घटना में किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। टैंकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।









