Offline
Online
Viewers 0

पेंशनर्स संगठन की जिला सत्र न्यायाधीश से मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेंशनर्स संगठन की जिला सत्र न्यायाधीश से मुलाकात, सामाजिक कार्यों और प्रशिक्षण को लेकर बनी सहमति

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 23 अगस्त 2026

गुना। शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात की। इस दौरान पेंशनर्स पार्क के भ्रमण की अनुमति सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 

संगठन की ओर से जिला जज को संगठन की पत्रिका भेंट की गई तथा पेंशनर्स पार्क का भ्रमण करने का आग्रह किया गया। चर्चा के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में पेंशनर्स संगठन की सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। संगठन के सदस्यों ने विभिन्न समाजों के साथ मिलकर सामाजिक दृष्टि से सराहनीय कार्य करने में सहयोग देने की सहमति जताई।

 

बैठक में संगठन के सदस्यों के लिए आगामी 1, 2 और 3 सितंबर को स्वीकृति अनुसार प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस संबंध में श्रीमती वंदना त्रिपाठी से भी संगठन के सदस्यों की मुलाकात हुई।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, सचिव जैनेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, एमडी प्रजापति, देवेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष कैलाश नारायण बंसल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें