Offline
Online
Viewers 0

पेंशनर्स संगठन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक शाम शहीदों के नाम’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेंशनर्स संगठन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ ने बांधा देशभक्ति का समां

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

23 अगस्त 2026

गुना। शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने 80वां स्वतंत्रता दिवस पेंशनर्स पार्क में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। सुबह 8 बजे करीब 100 सदस्यों ने पेंशनर्स पार्क से हनुमान चौराहा तक तिरंगा जुलूस निकाला। अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, संरक्षक राजाराम शिंदे, कोषाध्यक्ष कैलाश नारायण बंसल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस के लौटने के बाद सुबह 8:30 बजे अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जैनेंद्र कुमार जैन ने किया।

 

रात्रि 7:30 बजे ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें करीब 150 सदस्य शामिल हुए। संगठन के सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुनेश गौतम, राजेश श्रीवास्तव, प्रताप सिंह परिहार, मनोहर शर्मा, मुरलीधर शर्मा, विमला शर्मा सहित कई सदस्यों को शानदार प्रस्तुतियों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रेम सिंह ‘प्रेम’ ने किया। देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें