Offline
Online
Viewers 0

गुना जिला अस्पताल की पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा, मरीजों में मचा हड़कंप; पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जिला अस्पताल की पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा, मरीजों में मचा हड़कंप; पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल

 

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 26 अगस्त 2026

गुना। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरीज के लिए नल से भरकर लाई गई पानी की बोतल के अंदर सांप का बच्चा दिखाई दिया। बोतल में सांप जैसा जीव नजर आने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार छीरखेड़ा निवासी देवेंद्र धाकड़ के परिजन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उनके साथ मौजूद अटेंडर अस्पताल परिसर में शिव मंदिर के पास लगे नल से पानी भरकर बोतल वार्ड में लेकर आया था। कुछ देर बाद मरीज को पानी पिलाने के लिए बोतल खोली गई, तभी पानी के अंदर कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया।

 

गौर से देखने पर बोतल में सांप का छोटा बच्चा जैसा जीव नजर आया। इसके बाद वार्ड में मौजूद मरीजों और अटेंडरों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद फतेहगढ़ निवासी सुंदर सेन ने बोतल का वीडियो बना लिया। वीडियो में पानी से भरी बोतल के अंदर छोटा जीव दिखाई दे रहा है।

 

घटना के बाद अस्पताल की पेयजल व्यवस्था को लेकर मरीजों और परिजनों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले पानी की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच होना जरूरी है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहा जीव वास्तव में सांप का बच्चा है या कोई अन्य जलीय जीव, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

अब सवाल यह है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर मरीजों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी कितनी प्रभावी है?

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

One Response

  1. Ye guna hai ji hya kuch bhi ho sakta hai
    Khaskar District hospital Mai

    Hya adhikari adhikari ko saport karte hai
    Vha kuch bhi sambhav hai

    Banki sab shamjhdar hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें