Offline
Online
Viewers 0

गुना : ईद -मिलाद -उन -नवी 2026: जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजा शहर, रोशनी से जगमगाए बाजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना ईद -मिलाद -उन -नवी 2026: जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजा शहर, रोशनी से जगमगाए बाजार

द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर | 26 अगस्त 2026

 

गुना। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर गुना में ईद मिलादुन्नबी 2026 का पर्व अकीदत, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए।

जश्न को लेकर शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों, कॉलोनियों और मस्जिदों को आकर्षक विद्युत सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात में जगमगाती सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

मुख्य जुलूस का आगाज ऐतिहासिक जामा मस्जिद से हुआ। तलैया मोहल्ला, कर्नलगंज और रसीद कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से निकले जुलूस भी मुख्य जुलूस में शामिल हुए। जुलूस सदर बाजार, सुगन चौराहा, जयस्तंभ चौराहा और बोहरा मस्जिद चौराहा सहित निर्धारित मार्गों से गुजरा। बैंड-बाजों की धुन, हाथों में ध्वज और घुड़सवारों ने माहौल को खास बना दिया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और जुलूस का स्वागत किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें