Offline
Online
Viewers 0

सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही युवती पर लाठी से हमला, सिर में लगे 8 टांके; मां और 7 साल की बच्ची भी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही युवती पर लाठी से हमला, सिर में लगे 8 टांके; मां और 7 साल की बच्ची भी घायल

गुना | 26 अगस्त 2026 | द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना शहर की सुदामा कॉलोनी में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर में दीपक जलाने जा रही 20 वर्षीय युवती, उसकी मां और 7 वर्षीय बच्ची पर कथित तौर पर एक युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर में गंभीर चोट आई और उसे 7 से 8 टांके लगाए गए हैं। घायल युवती को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, पूनम शर्मा अपनी छोटी बहन सिद्धि शर्मा के साथ शाम करीब 7 बजे मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले कृष्णा कुशवाहा ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने पूनम के सीने पर मुक्का मारा और लाठी से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।

बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे उनके सीने में चोट आई। वहीं 7 वर्षीय सिद्धि शर्मा को भी चोट लगने की बात सामने आई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित युवक पूर्व में भी मोहल्ले में विवाद करता रहा है और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं।

घटना के बाद सुदामा कॉलोनी के रहवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नोट: आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें