मंदिर से घंटा चोरी, आरोपी गिरफ्तार; दो मंदिरों के घंटे बरामद
गुना | द्वारका न्यूज़ | 16 सितंबर 2026
मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की सुबह मंदिर से घंटा चोरी होने की शिकायत ग्रामीण राम सिंह गुर्जर ने दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मुकेश बंजारा निवासी ऊंची बड़ली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लीलवेह खुर्द मंदिर से चोरी हुआ घंटा तथा एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया घंटा बरामद हुआ। पुलिस ने कुल दो घंटे जब्त किए हैं और आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन में की गई।







