Offline
Online
Viewers 0

गुना मे गल्ला मंडी की खुली नालियां गोवंश के लिए बनीं आफत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गल्ला मंडी की खुली नालियां गोवंश के लिए बनीं आफत

हर दिन हादसे, घायल हो रहा गोवंश; गौसेवकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की

गुना | द्वारका न्यूज़ | 16 सितंबर 2026

 

गुना की पुरानी गल्ला मंडी में दुकानों के बाहर बनी करीब 3 फीट चौड़ी और 5 फीट गहरी खुली नालियां गोवंश के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। आए दिन गाय-बैल इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। कई मामलों में चोट इतनी गंभीर होती है कि पशुओं के पैर टूटने से वे विकलांग तक हो जाते हैं।

नालियों में जमा कचरा और गंदगी हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। घायल पशुओं को बाहर निकालने के लिए गौसेवकों को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करना पड़ता है। उनका कहना है कि प्रशासन और कृषि उपज मंडी समिति को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

गौसेवकों मोनू ओझा, रामसिंह रजक, विक्रम सिंह तोमर निरंजन शर्मा,अजय पंत, भोला कुशवाह, रितिक अहीरवार और राजा कुशवाह ने प्रशासन से स्पष्ट कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की कि खुली नालियों को तत्काल मजबूत ढक्कनों से बंद कराया जाए, नियमित सफाई हो और हादसों के लिए जिम्मेदारी तय कर स्थायी व्यवस्था लागू की जाए। गौसेवकों का कहना है कि केवल अभियान चलाने के बजाय गोवंश की सुरक्षा के लिए मौके पर ठोस इंतजाम जरूरी हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें