चोरी करने पहुंचा, ग्रिल में ही फंस गया!
सूरत | द्वारका न्यूज़
गुजरात के सूरत में चोरी की कोशिश का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नाना वराछा इलाके में एक बंद एनआरआई के घर में घुसने की कोशिश कर रहा शख्स सिक्योरिटी ग्रिल के बीच फंस गया। वायरल वीडियो में वह ग्रिल में बुरी तरह फंसा नजर आ रहा है, जबकि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कपोदरा पुलिस के अनुसार, घटना करीब 10 दिन पुरानी है। उस समय मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर फंसे शख्स की पहचान और उसके इरादों की जांच कर रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
द्वारका न्यूज़ | प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर







