काजी कैंप पर मिसाइल बयान से सियासी घमासान, ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर तीखा पलटवार
भोपाल | द्वारका न्यूज़
भोपाल में काजी कैंप पर मिसाइल गिराने वाले बयान को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सितंबर की शुरुआत में करोंद इलाके में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी। बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका संदर्भ इस्लामाबाद के काजी कैंप से था।
इसके जवाब में भोपाल में आयोजित सभा के दौरान ओवैसी ने शर्मा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि मिसाइल गिरानी है तो समय बताएं, वह अकेले काजी कैंप में खड़े होने को तैयार हैं। अपने संबोधन में ओवैसी ने शर्मा के लिए अपमानजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया और कहा कि वह ऐसे लोगों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे।
बयानबाजी के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव और चर्चा तेज हो गई है।







