Offline
Online
Viewers 0

शिक्षकों-अभियंताओं का सम्मान, पेंशनर्स पार्क के लिए विधायक निधि से राशि की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों-अभियंताओं का सम्मान, पेंशनर्स पार्क के लिए विधायक निधि से राशि की घोषणा

 द्वारका न्यूज़ 16 सितंबर 2026

 

गुना। शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन गुना द्वारा 15 सितंबर 2026 को शिक्षकों एवं अभियंताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 15 शिक्षकों एवं 6 अभियंताओं को शॉल, माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुना विधायक पन्नालाल शाक्य रहे। विशेष अतिथि प्रांताध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, प्रांतीय महामंत्री अरविंद शर्मा एवं संगठन के संरक्षक राजाराम शिंदे रहे। अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने की।

पेंशनर्स पार्क के लिए विधायक ने की घोषणा

संगठन अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने विधायक पन्नालाल शाक्य से पेंशनर्स पार्क के लिए विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। विधायक ने मंच से इस मांग को तत्काल स्वीकृति देते हुए घोषणा की कि मार्च के बाद आगामी वित्तीय वर्ष में राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रांतीय अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी ने भी कहा कि गुना पेंशनर्स संगठन द्वारा रखी जाने वाली मांगों के निराकरण के लिए भोपाल स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अभियंता डीएन नीखरा ने भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। सरस्वती वंदना मनोहरलाल जैन ने प्रस्तुत की। राघोगढ़ पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष आरबीएस परिहार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

शिक्षकों में सुरेंद्रपाल सिंह परिहार, मुकेश कुमार भार्गव, मनोज राठी, सविता शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर कोरी, दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, गोपालकृष्ण कोहली, अशोक कुमार ओझा, राधेश्याम अग्रवाल एवं उषा सिंह सहित अन्य को सम्मानित किया गया। अभियंताओं में राकेश बाजपेई, महेश कुमार गुप्ता, रामस्वरूप सोनी, अनिल दुबे एवं प्रकाश नारायण नामदेव सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में कैलाश नारायण बंसल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन में चार नए सदस्यों को शामिल किए जाने की घोषणा भी की गई।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें