Offline
Online
Viewers 0

नाशिक में आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ अनोखा विरोध!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाशिक में आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ अनोखा विरोध!

द्वारका न्यूज़

संवाददाता नासिक 17 सितंबर 2026

 

नाशिक के निफाड नगर पंचायत में कुछ लोग बोरे में आवारा कुत्तों को भरकर मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के ऑफिस पहुंच गए और अधिकारियों के टेबल पर ही बोरे से कुत्तों को निकालकर रख दिया।

 

यह आक्रामक विरोध युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में किया गया।

 

नागरिकों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा है कि कई नागरिकों को कुत्ते काट भी चुके हैं।

 

लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतें और लिखित आवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने अब तक समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें