Offline
Online
Viewers 0

सामुदायिक भवन के लिए मुस्लिम समाज ने की जमीन की मांग, सिंधिया को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामुदायिक भवन के लिए जमीन की मांग, सिंधिया को सौंपा ज्ञापन

द्वारका न्यूज़ : प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

17/09/2026

 

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रखी मांग, सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्थायी केंद्र की जरूरत बताई

 

गुना। मुस्लिम समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की दिशा में पहल की मांग को लेकर गुरुवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सामुदायिक भवन के लिए उपयुक्त शासकीय भूमि उपलब्ध कराने तथा भूमि स्वीकृति की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग किए जाने का आग्रह किया।

 

प्रदेश सचिव मुस्लिम समाज एवं अध्यक्ष गुना विकास परिषद हाजी जुबेर खान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गुना में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। सामुदायिक भवन उपलब्ध होने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी एवं सुविधाजनक स्थान मिल सकेगा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सिंधिया से मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।

 

इस दौरान समाजसेवी आरिफ खान, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष अजहर खान, गुना विकास परिषद के सचिव हाशिम राइन, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रहीस भाई जैनुल सहित मुस्लिम समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें