Offline
Online
Viewers 0

वर्दी में नशे का तांडव! ड्यूटी छोड़कर पहुंचा आरक्षक, सड़क पर फेंकी सरकारी राइफल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ड्यूटी छोड़कर नयापुरा पहुंचा आरक्षक, नशे में किया हंगामा; सरकारी राइफल भी फेंकी

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

17 सितंबर 2026

 

गुना। सर्किट हाउस पर वीआईपी ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक द्वारा शराब के नशे में नयापुरा क्षेत्र में हंगामा और आम नागरिकों से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने आरक्षक मनोज वर्मा (आरक्षक क्रमांक 869) को निलंबित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार 16 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक मनोज वर्मा अपने साथी आरक्षक के साथ ड्यूटी से बिना सूचना के नयापुरा क्षेत्र में पहुंच गया। ममता डेयरी के पास उसने कथित तौर पर शराब के नशे में लोगों से बदसलूकी करते हुए हंगामा किया।

 

बताया गया कि आरक्षक के पास सरकारी राइफल भी थी, जिसे उसने नशे की हालत में सड़क पर फेंक दिया। साथ मौजूद आरक्षक ने राइफल को संभाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक को वहां से ले जाने का प्रयास किया।

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी हितिका वासल ने 17 सितंबर को निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने और आमजन के साथ अशोभनीय आचरण करने पर आरक्षक के खिलाफ मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय पुलिस लाइन गुना रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें