*जिले से अपहृत नाबालिगों की गुना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर की जा रही दस्तयाबी*
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संपादक सचिन पांडे
द्वारका न्यूज़( गुना)
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अपहृत दो और नाबालिगों को खोज कर परजिनों से मिलाईं*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण अथवा गुम होने के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर जिनकी दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान चलाकर अपह्त नाबालिगों को आये दिन दूर दराज से खोज निकालकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों से अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिला दिया है ।
*थाना म्याना :*
गौरतलब है कि दिनांक 09 मई 2025 को जिले के म्याना थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के गुम होने पर से म्याना थाने में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और जिसे बीती रात दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल चौबे, उपनिरीक्षक रचना खत्री, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक सुनील कुशवाह एवं महिला आरक्षक दीपशिखा लोधी की विशेष भूमिका रही है ।
*थाना जामनेर :*
इसी प्रकार दिनांक 11-12 फरवरी 2025 की रात्रि में जिले के जामनेर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के गुम होने पर से जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 31/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । डीएसपी महिला सुरक्षा श्री युवराज सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की निरंतर तलाश की गई और आज दिनांक 13 मई को अपहृता के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही कर अंतत: खोज निकाल लिया है । जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, सउनि लालाराम अहिरवार एवं महिला एनआरएस ममता सहरिया की विशेष भूमिका रही है ।









