Offline
Online
Viewers 0

“बड़ा सोचें, बड़ा करें…” कलेक्टर कन्याल का अधिकारियों को मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“बड़ा सोचें, बड़ा करें…” कलेक्टर कन्याल का अधिकारियों को मंत्र

मोबाइल कोर्ट नवाचार को स्कोच अवार्ड मिलने पर दी बधाई | 3-4 अक्टूबर को गांव-वार्ड में पहुंचेंगी सरकारी सेवाएं

गुना | 28 सितंबर 2026

जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को हुई साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अधिकारियों को जनसेवा में नवाचार, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित शासकीय कार्यों के साथ रचनात्मक एवं नवाचार आधारित कार्यों पर भी ध्यान दें।

 

मोबाइल कोर्ट को SKOCH Award

 

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के ‘मोबाइल कोर्ट’ नवाचार को नई दिल्ली में आयोजित 109वें SKOCH Summit 2026 में ‘Foundation of Inclusive Growth’ श्रेणी में मिले SKOCH Award पर अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जिले में किए जा रहे बेहतर कार्यों की पहचान है।

 

फोन नहीं उठा तो करें कॉल बैक

 

कन्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लें। फोन अटेंड नहीं हो पाने पर अधिकारी कॉल बैक कर समस्या के समाधान की पहल करें।

 

3-4 अक्टूबर को ‘सरकार आपके द्वार’

 

‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगेंगे। शिविर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेंगे। यहां नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का निराकरण होगा। साथ ही पीएम आवास, आयुष्मान, पीएम किसान, उज्ज्वला, पीएम विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जाएगा।

 

टॉप-5 में बनाए रखें जिले की रैंकिंग

 

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा रैंकिंग में जिले को टॉप-5 में बनाए रखने के लिए नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।

 

सम्मान: बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं उपयंत्रियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें