उत्तर प्रदेश –
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 1 अक्टूबर 2026
मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आया। गर्लफ्रेंड मुस्कान रस्तौगी और बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया। सजा का ऐलान बाद में अगली तारीख पर होगा।
3 मार्च 2025 को मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला संग मिलकर अपने पति सौरभ रस्तौगी की हत्या कर दी थी। पहले नशीली दवाई से बेहोश किया। फिर लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से पैक कर दिया था। मर्डर करके दोनों शिमला घूमने चले गए थे।







