पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

आज भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह जी।

पीसीसी में बुधवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। सभी ने राजीव ज के सपनों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के साथ भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति

कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर राजीव गांधी के राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों की जयंती और पुण्य तिथियां मनाई जाएंगी। जिससे विचार और भावना दोनों का समुचित समागम हो सके

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें