Offline
Online
Viewers 0

छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छतरपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 37 घायल

 

16 की हालत गंभीर, मूंगफली की फसल निकालने कटनी से आ रहे थे श्रमिक

 

छतरपुर | द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक

विक्रम सिंह तोमर 23 अक्टूबर 2026

 

छतरपुर जिले में गुरुवार शाम मजदूरों से भरी एक लोडर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 37 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार, मजदूर मूंगफली की फसल निकालने के लिए कटनी से छतरपुर आ रहे थे। इसी दौरान किशनगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 16 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें