Offline
Online
Viewers 0

नशामुक्ति जनजागृति हेतु \” नशे से दूरी, है जरूरी \” अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुना पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नशामुक्ति जनजागृति हेतु \” नशे से दूरी, है जरूरी \” अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुना पुलिस ने निकाली जन जागरूकता रैली*

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी ने नशामुक्ति जन जागरूकता रैली को हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना*

 

पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के निदेशों पर दिनांक 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में \”नशे से दूरी, है जरूरी\” शीर्षक से एक विशेष नशामुक्ति जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है । आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा गुना सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता रैली निकालीं गईं । रैलियों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशे की प्रवृत्ति को रोकना है ।

 

नशामुक्ति जनजागृति हेतु आज गुना पुलिस की ओर से शहर में निकाली गई इस विशाल रैली का प्रारंभ रेस्‍ट हाउस गुना से हुआ, जिसे पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया गया, रैली में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र पुलिस के अतिरिक्‍त ग्राम/नगर रक्षा समिति, गायत्री शक्तिपीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, भारत विकाश परिषद, हार्ट फुलनेश, लायंस क्‍लब, पतंजलि आदि संस्‍थाओं तथा स्‍कूली छात्र/छात्राओं ने बड़चड़कर सहभागिता की । रैली रेस्‍ट हाउस पर पुलिस अधीक्षक श्री सोनी की हरी झण्‍डी से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड़, निचला बाजार, सदर बाजार, सुगन चौराहा होते हुए जयस्‍तम्‍भ चौराहा पहुंची जहां पर पुलिस अधिकारियों के नशामुक्ति जन जागरूकता संदेश एवं शपथ के बाद रैली का समापन हुआ ।

 

इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना सुश्री प्रियंका मिश्रा, डीएसपी मुख्‍यालय श्री जमील उद्दीन सिद्दिकी, डीएसपी प्रशिक्षु श्री आनंद कुमार राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्‍याय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक फिरदोस तवस्‍सुम, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद शर्मा, प्रभारी रेडियो निरीक्षक विकाश उपाध्‍याय, एसएएफ निरीक्षक प्‍यारे सिंह बारेला, सूबेदार अविनाश उमरैया, सूबेदार यशवंत रघुवंशी आदि अधिकारियों सहित भारी संख्‍या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, नगर रक्षा समिति, गायत्री शक्तिपीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, भारत विकाश परिषद, हार्ट फुलनेश, लायंस क्‍लब, पतंजलि आदि संस्‍थाओं के सदस्‍य व स्‍कूली छात्र/छात्राओं ने बड़चड़कर भाग लिया ।

 

इसी प्रकार आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को नशामुक्ति जनजागृति अभियान के जिले में शुभारंभ अवसर पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में नशामुक्ति जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों में नशे के दुष्‍परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया गया ।

 

रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि नशा करने वाले के परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । इस दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की गई कि वह स्वयं तो नशे से दूर रहें साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें ।

 

नशामुक्ति जनजागृति हेतु गुना पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान \”नशे से दूरी, है जरूरी\” के दौरान आने वाले दिनों में प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से आमजन को नशामुक्ति के लिये प्रेरित किया जाएगा ।

 

*“ जिंदगी को हाँ, नशे को ना ” — आइए, एक साथ मिलकर एक नशामुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाएं*

 

*।। गुना पुलिस का है नारा – नशा मुक्‍त हो जिला हमारा ।।*

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें