प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंचे, 7 साल में पहली यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंचे, 7 साल में पहली यात्रा

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल से अधिक समय बाद शनिवार को चीन पहुंचे, जहां वह महत्वपूर्ण शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी जापान की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां उन्होंने परिवहन, अंतरिक्ष अन्वेषण और व्यापार के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया।

प्रधानमंत्री एक सितंबर तक चीन में रहेंगे और उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। दोनों नेताओं के भारत-चीन आर्थिक संबंधों का जायजा लेने तथा संबंधों को और सामान्य बनाने के लिए कदमों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें