अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर गुना में डीडी आरसी में किया गया भव्य
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना
आयोजन01 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठजन सेवा केंद्र गुना में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर आदरणीय कलेक्टर महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर शॉल ,श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया , स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप आयोजित कर समस्त वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई इसके साथ ही वरिष्ठजनों की संगीत मंडली द्वारा भी भजन गाए गए, इसके उपरांत समस्त वृद्धजनों को भोजन कराया गया।इस अवसर पर श्री किशोर कुमार कन्याल कलेक्टर गुना, श्री धर्म सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका गुना,अब्दुल गफ्फार खान उपसंचालक सामाजिक न्याय, घनश्याम श्रीवास्तव अध्यक्ष पेंशनर्स संघ,मुरारी शर्मा पेंशनर्स संघ, हृदेश सिंघल सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, नितेश शर्मा सहायक ग्रेड 3, सामाजिक न्याय , वृद्धाश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा एवं कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया









