सुप्रीम कोर्ट: देश की शीर्ष अदालत खेल निकायों के प्रबंधन पर नाखुश, क्रिकेट संघ में पूर्व खिलाड़ियों को मिलना चाहिए नेतृत्व का मौका
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
CJI ऑन एम सी ए: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) चुनावों में भाई-भतीजावाद और रसूखदारों की एंट्री पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश CJI सूर्यकांत तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि जिन्हें बल्ला पकड़ना नहीं आता, वे एसोसिएशन में क्या कर रहे हैं। केदार जाधव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अचानक बढ़ी सदस्य संख्या पर सवाल उठाए और क्रिकेट प्रशासन में पूर्व खिलाड़ियों की भागीदारी को जरूरी बताया. लिस्ट में विधायक रोहित पवार की पत्नी और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी तक के नाम शामिल हैं.









