निरोगी काया अभियान के तहत गुना जिले में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निरोगी काया अभियान के तहत गुना जिले में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

गुना 07 मार्च 2025
जिले में निरोगी काया अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं पुनःस्क्रीनिंग (Rescreening) अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में मरीजों की जांच जारी

अभियान के तहत जिले में 1,25,000 हाइपरटेंशन एवं 1,24,000 डायबिटीज (शुगर) मरीजों की पुनः स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित 30 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की भी जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

प्रत्येक सीएचसी (CHC), पीएचसी (PHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सेवा प्रदाताओं को प्रतिदिन 16,820 मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों एवं संदिग्ध NCD मरीजों की जांच

आज जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर 23 (NCD मरीजों की जांच केंद्र) में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं संभावित NCD मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. आर. माथुर की उपस्थिति में मरीजों की बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर की जांच की गई।

जनता से अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की अपील की है। यह अभियान जनता को स्वस्थ एवं निरोगी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

स.क्र. 43/344/02/2025 फोटो 5 एवं 6

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें