*आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले मोबाइल किए जप्त*   

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

*कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के बड़े संगठित गिरोह के 05 सदस्य और किए गिरफ्तार*

 

*आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले मोबाइल किए जप्त*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह के फरार 05 और सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को गुना के दशहरा मैदान क्षेत्र में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालन की सूचना पर कैंट थाने से पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए KIA SONET कार से चार आरोपियों दिव्यांशु उर्फ नैना शर्मा, दीपांशु सिंह जाट, शुभम साहू एवं राम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया, जिनसे दो मोबाइल फोन, एक कार एवं 1700 रुपये नगदी जप्त की गई । पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया, जिसमें करीब 20-22 सदस्य सुपर एडमिन, सब एडमिन, मास्टर, एजेंट आदि के रूप में कार्य कर रहे थे । जिस पर से केंट थाने में अपराध क्रमांक 64/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1), 238(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । इसके बाद पुलिस ने दिनांक 30 जनवरी 2026 को गिरोह के चार अन्य सदस्य नवनीत किरार, अरविन्द धाकड़, आशीष सेन एवं रोहित उर्फ मोन्टी गुप्ता को भी गिरफ्तार किया । अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, एक कार एवं 1700 रुपये नगदी सहित लगभग 15 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है ।

 

कैंट थाना पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिसके परिणाम स्वरुप गत दिवस ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 05 और सदस्यों 1-हल्के उर्फ खगेन्द्र पुत्र देवेन्द्र सिंह रघुवंशी उम्र 28 साल निवासी राजलक्ष्मी कालोनी अशोकनगर, 2- सुयोग पुत्र स्व. राजकुमार जैन उम्र 35 साल निवासी महावीर कालोनी अशोकनगर, 3-अभिषेक पुत्र रघुवीरदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पूनमखेडी थाना म्याना, 4-सौरभ उर्फ बूमरा पुत्र बलवीर सिंह रघुवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम इंदार जिला शिवपुरी एवं 5- मोनू पुत्र बलवीर सिंह रघुवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम मावन थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले मोबाइल जप्त किया गया एवं पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया । पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।

 

ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज कलावत, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक महेंद्र धाकड, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक भूपेंद्र खटीक व आरक्षक आदित्य कौरव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें